Poco ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, iPhone 16 का देगा फील, जानें कीमत और फीचर्स

पोको की तरफ से स्मार्टफोन बाजार में एक और नए फोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Poco M7 4G है। कंपनी ने इस बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। इस सस्ते स्मार्टफोन में भी कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है।

दिग्गज स्मार्टफोन मेंकर कंपनी पोको लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। पोको ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Poco M7 Plus 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। पोको ग्लोबल मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ गया है जिसका नाम Poco M7 4G है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 7000mAh की मैसिव बैटरी मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल का कैमरा मॉड्यूल आपको काफी हद तक iPhone 16 जैसा लगने वाला है।

Poco Smartphones

पोको ने लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Poco M7 4G की कीमत

पोको ने अपने लेटेस्ट Poco M7 4G को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB की रैम के साथ के साथ 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 147 डॉलर यानी करीब 12,800 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर का ऑप्शन मिलता है।

End of Feed