भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco F7 Ultra, जानें फीचर्स और कीमत

Poco F7 Ultra: Poco F7 Ultra को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। फोन 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन में Poco Shield Glass का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको F7 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Poco F7 Ultra: यदि आप कम कीमत में दमदार गेमिंग फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पोको जल्द भारत में अपने पोको एफ 7 अल्ट्रा फोन को लॉन्च करने वाली है। पोको इंडिया के सीईओ हिमांशु टंडन ने इसको भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट को "नॉक नॉक!!" करके शेयर किया है। इससे न केवल यह पता चलता है कि पोको F7 अल्ट्रा भारत आ रहा है, बल्कि यह भी पता चलता है कि लॉन्च जल्द ही हो सकता है। पोको F7 अल्ट्रा पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।

poco f7 ultra

poco f7 ultra

भारत में कब होगा लॉन्च

इस हफ्ते की शुरुआत में, पोको F7 को कथित तौर पर BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, यानी फोन जल्दी ही भारत में एंट्री कर सकता है। बता दें कि चीन में, पोको ने पोको F7 प्रो भी लॉन्च किया। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।

End of Feed