poco f7 ultra
Poco F7 Ultra: यदि आप कम कीमत में दमदार गेमिंग फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पोको जल्द भारत में अपने पोको एफ 7 अल्ट्रा फोन को लॉन्च करने वाली है। पोको इंडिया के सीईओ हिमांशु टंडन ने इसको भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट को "नॉक नॉक!!" करके शेयर किया है। इससे न केवल यह पता चलता है कि पोको F7 अल्ट्रा भारत आ रहा है, बल्कि यह भी पता चलता है कि लॉन्च जल्द ही हो सकता है। पोको F7 अल्ट्रा पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।
इस हफ्ते की शुरुआत में, पोको F7 को कथित तौर पर BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, यानी फोन जल्दी ही भारत में एंट्री कर सकता है। बता दें कि चीन में, पोको ने पोको F7 प्रो भी लॉन्च किया। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।
Poco F7 Ultra को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। फोन 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन में Poco Shield Glass का इस्तेमाल किया गया है। Poco F7 Ultra को पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसे Android 15 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS 2 इंटरफेस के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको F7 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2.5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस और 32-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
अमेरिका में Poco F7 Ultra की कीमत 12GB+256GB और 16GB+512GB वैरिएंट के लिए क्रमशः $599 (लगभग 51,000 रुपये) और $649 (लगभग 55,000 रुपये) रखी गई है। भारत में भी Poco F7 Ultra को इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है। इसे ब्लैक और येलो कलर में पेश किया गया है। हैंडसेट में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग है और सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।