टेक एंड गैजेट्स

PM Modi ने रचा इतिहास: Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने

​​प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी मोदी के बराबर नहीं पहुंचते।

Image

PM Modi becomes first world leader to surpass 100 million instagram followers

PM Modi Instagram Followers: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री और राजनेता बन गए हैं।

2014 में शुरू किया इंस्टाग्राम, अब बने सबसे प्रभावशाली नेता

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे सक्रिय और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक अकाउंट्स में शामिल हो गया है। उनकी पोस्ट्स में सरकारी कार्यक्रम, विदेश यात्राएं, युवाओं से संवाद, सांस्कृतिक झलकियां और व्यक्तिगत क्षण शामिल होते हैं, जिससे वे देश और विदेश के लोगों से सीधे जुड़ते हैं।

Donald Trump से भी दोगुने से ज्यादा फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सभी नेताओं से आगे हैं। पीएम मोदी के जहां 100 मिलियन+ फॉलोअर्स हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन, Prabowo Subianto के 15 मिलियन, Luiz Inácio Lula da Silva के 14.4 मिलियन, Recep Tayyip Erdoğan के 11.6 मिलियन और Javier Milei के 6.4 मिलियन हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी मोदी के बराबर नहीं पहुंचते।

X और Facebook पर भी जबरदस्त लोकप्रियता

इंस्टाग्राम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। X (पूर्व में Twitter) पर: 106.2 मिलियन फॉलोअर्स, Facebook पर: 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़े उनके वैश्विक प्रभाव और डिजिटल पहुंच को दर्शाते हैं, खासकर युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दिखाते हैं।

भारत में भी बाकी नेताओं से काफी आगे

भारत में भी इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा साफ दिखाई देता है। नरेंद्र मोदी-100 मिलियन+, योगी आदित्यनाथ- 16.1 मिलियन, राहुल गांधी के 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं।

Approval Rating में भी दुनिया में नंबर 1

Statista और Morning Consult के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है।

  • Statista के अनुसार: 70% Approval Rating (दुनिया में सबसे ज्यादा)
  • Morning Consult (फरवरी 2026): 67% Approval Rating
  • Donald Trump- 40% Approval Rating (11वें स्थान पर)

डिजिटल युग में वैश्विक प्रभाव का नया उदाहरण

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और डिजिटल रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं और यह उनकी मजबूत वैश्विक पहचान का प्रतीक बन चुका है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article