12,000 कर्मचारियों को नौकरी देकर अपना वादा निभाएगी ये कंपनी, बना रही योजना

Wipro Plans to hire 12000 employees: कंपनी ने कहा कि उसे कुल 10,000-12,000 एनजीए की भर्ती की उम्मीद है और वह जेनएआई, साइबर सुरक्षा और क्लाउड के क्षेत्रों में नियुक्तियां करेगी। भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत पाइपलाइन विकसित की जाएगी।

Wipro Plans to hire 12000 employees: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने कहा कि जिन नए लोगों (फ्रेशर्स) को पहले नौकरी की पेशकश की गई थी, उन्हें कंपनी में शामिल करना उसकी प्राथमिकता है। इस योजना के तहत कंपनी वर्ष 2024-25 में कुल 10,000-12,000 लोगों की भर्ती कर सकती है। कंपनी ने कहा कि हम उन शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे, जिनके साथ हमने कई वर्षों से लगातार साझेदारी की है।

End of Feed