टेक एंड गैजेट्स

क्या 31 अगस्त से बंद हो जाएगा Paytm UPI? कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

पेटीएम ने बताया, "इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर यूट्यूबप्रीमियम या गूगल वन स्टोरेज या किसी भी आवर्ती प्लेटफॉर्म के लिए पेटीएम यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रहा था, तो उसे बस अपने पुराने @पेटीएम हैंडल को अपने बैंक से जुड़े नए हैंडल, जो @pthdfc, @ptaxis, @ptyes or @ptsbi से बदलना होगा।"

Image

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)

Paytm UPI: वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पेटीएम ने स्पष्ट किया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हैंडल में बदलावों पर गूगल प्ले की हालिया अधिसूचना अधूरी थी और इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। कंपनी ने बयान में कहा कि पेटीएम पर यूपीआई भुगतान में कोई व्यवधान नहीं है और उपभोक्ता व व्यापारी दोनों के लेन-देन निर्बाध बने हुए हैं।

यह अपडेट केवल सब्सक्रिप्शन बिलिंग जैसे आवर्ती भुगतानों के लिए ही है। पेटीएम ने बताया, "इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर यूट्यूब प्रीमियम या गूगल वन स्टोरेज या किसी भी आवर्ती प्लेटफॉर्म के लिए पेटीएम यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रहा था, तो उसे बस अपने पुराने @पेटीएम हैंडल को अपने बैंक से जुड़े नए हैंडल, जो @pthdfc, @ptaxis, @ptyes or @ptsbi से बदलना होगा।"

उदाहरण के लिए, अगर कोई यूपीआई आईडी एबीसीडी@Paytm थी, तो अब वह ABCD@PTHDFC (या बैंक के अनुसार) होगी। एकमुश्त यूपीआई भुगतान प्रभावित नहीं होंगे और सामान्य रूप से जारी रहेंगे। पेटीएम ने बताया कि यह बदलाव, थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में काम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से मंजूरी मिलने के बाद नए यूपीआई हैंडल्स पर उसके माइग्रेशन का हिस्सा है।

आवर्ती मैंडेट्स के लिए अपडेट पूरा करने की समय सीमा 31 अगस्त, 2025 है, यही वजह है कि गूगल प्ले ने यह अलर्ट जारी किया है। ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए, पेटीएम ने कहा कि यह एक आसान अपडेट है जो निर्बाध आवर्ती भुगतान सुनिश्चित करता है जबकि ऐप पर अन्य सभी यूपीआई लेनदेन बिना किसी बदलाव के जारी रहते हैं।

पेटीएम ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 123 करोड़ रुपए का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया, जबकि कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 1,918 करोड़ रुपए हो गया। जून में समाप्त तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए 72 करोड़ रुपए रहा, जो लागत संरचना के प्रति पेटीएम के अनुशासित दृष्टिकोण और एम्बेडेड एआई क्षमताओं के माध्यम से विकास और दक्षता को बढ़ावा देने को दर्शाता है।

पेटीएम ने एमएसएमई और उद्यमों में नए डिवाइस सब्सक्रिप्शन को जोड़ना जारी रखते हुए भारत के मर्चेंट भुगतान परिदृश्य में अपनी अग्रणी स्थिति का विस्तार किया है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article