iPhone 17 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, 45 हजार से कम हो गई कीमत!

Croma ने 'Everything Apple' की शुरुआत की है जिसमें iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत यानी 50 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

यदि आप भी iPhone 17 खरीदने के लिए किसी खास ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। Croma ने 'Everything Apple' सेल में iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत में बेच रहा है। iPhone 17 के अलावा Apple के अन्य प्रोडक्ट पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं।

iPhone 17

iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती

Croma पर लिस्टिंग के मुताबिक iPhone 17 (256GB) की लॉन्चिंग कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ इसकी प्रभावी कीमत 44,768 रुपये तक पहुंच रही है। ग्राहकों को इस ऑफर के तहत कई तरह के फायदे भी मिल रहे हैं, जिनमें 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक, 1,658 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन, 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और पुराने स्मार्टफोन पर 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू शामिल है। इसके अलावा Tata Neu Coins के रूप में 4,974 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है।

End of Feed