टेक एंड गैजेट्स

Oppo ने बाजार में उतारा 7000mAh वाला धमाकेदार स्मार्टफोन , बरसात में भी जमकर कर पाएंगे इस्तेमाल

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन Oppo A6 Max को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मिडरेंज सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। इसे 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।

Image

ओप्पो ने बाजार में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-GSMArena)

Oppo New Smartphone: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO A6 Max है। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर फीचर्स मिलने वाले हैं। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। मतलब अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसे बार बार चार्ज न करना पड़े तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को पानी से सेफ रखने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग की प्रोटेक्शन दी है।

ओप्पो ने पिछले एक साल में कई सारे स्मार्टफोन्स बाजार में पेश किए हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फोन्स शामिल है। अब कंपनी ने OPPO A6 Max के तौर पर नया ऑप्शन लिस्ट में शामिल कर लिया है। कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन को फिलहला अभी अपने होम मार्केट चीन में ही लॉन्च किया है। हालांकि ओप्पो की जिस तरह की फैन फॉलोइंग भारतीय बाजार में है उससे उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारत में इसे लॉन्च कर सकती है।

OPPO A6 Max

OPPO A6 Max को कंपनी ने 1599 युआन यानी करीब 19,499 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट के साथ पेश किया है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें कंपनी ने फाइबर बैक पैनल दिया है। कंपनी की तरफ से अभी इस स्मार्टफोन को ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

OPPO A6 Max के फीचर्स

  • OPPO A6 Max में कंपनी ने 6.8 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया है। इसमें आपको 1280 x 2800 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है।
  • लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • डिस्प्ले को प्रोटेक्ट रखने के लिए इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।
  • Oppo A6 Max में आपको 8GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है।
  • स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें- Gmail के इनबॉक्स में दिखे ये वाला Mail तो हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article