टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Oppo A5 Pro 5G, 5800mAh बैटरी और दमदार कैमरे से लैस, कीमत सिर्फ इतनी

Oppo A5 Pro 5G: ओप्पो A5 प्रो 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो (720x1,604 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। ओप्पो A5 Pro 5G में 5,800mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Image

Oppo A5 Pro 5G

Oppo A5 Pro 5G: ओप्पो ने भारत में अपने नए किफायती फोन A5 प्रो 5G को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 5,800mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का दमदार रियर कैमरा और IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।

Oppo A5 Pro 5G Price: कीमत

भारत में ओप्पो A5 प्रो 5G को फेदर ब्लू और मोचा ब्राउन कलर में पेश किया गया है। इसकी 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, और ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Oppo A5 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो A5 प्रो 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो (720x1,604 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन Android 15-आधारित ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो A5 प्रो 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी या वीडियो चैट के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ कई एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है।

Oppo A5 Pro 5G: बैटरी और कनेक्टिविटी

ओप्पो A5 Pro 5G में 5,800mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, जीपीएस, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article