टेक एंड गैजेट्स

6500mAh की बैटरी के साथ Oppo K14x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सारे फीचर्स

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसे डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है।

Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G

ओप्पो इंडिया ने अपने नए फोन Oppo K14x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई सीरीज K14 series का पहला फोन है। Oppo K14x 5G की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से होगी। Oppo K14x 5G को दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। Oppo K14x 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। आइए जानते हैं Oppo K14x 5G की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में...

Oppo K14x 5G की स्पेसिफिकेशन

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसे डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।

Oppo K14x 5G का कैमरा

Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Oppo K14x 5G की बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का वजन करीब 212 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.6mm है।

Oppo K14x 5G की कीमत और बिक्री की तारीख

भारत में Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 16 फरवरी से Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Icy Blue और Prism Violet दो रंगों में पेश किया गया है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article