टेक एंड गैजेट्स

32MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12x 5G, कीमत मात्र इतनी

Oppo K12x 5G: ओप्पो के नए 5G फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, डुअल-रीइंफोर्स्ड पांडा ग्लास प्रोटेक्शन, 6 एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है।

Image

Oppo K12x 5G (Image-Oppo)

Oppo K12x 5G: ओप्पो ने अपने किफायती 5G फोन ओप्पो K12x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग और स्लिम डिजाइन मिलता है। फोन की कीमत 13 हजार से भी कम है।

Oppo K12x 5G Price: कितनी है कीमत

ओप्पो K12x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इस कीमत पर 6GB + 128GB वैरिएंट मिलता है। वहीं 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन- ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट में आता है। इसे 2 अगस्त से फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

Oppo K12x 5G Specs: क्या है खासियत

ओप्पो के नए 5G फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ डुअल-रीइंफोर्स्ड पांडा ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के साथ स्प्लैश टच तकनीक भी मिलती है। यानी गीले हाथों से भी फोन की डिस्प्ले काम करती है। पावर की बात करें तो इसमें 6 एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Oppo K12x 5G Camera: कैमरा और बैटरी

ओप्पो K12x 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन में 5,100mAh की बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ टाइप-सी को सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article