200MP ट्रिपल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है Oppo Find X10 Pro Max, डिस्प्ले और चिपसेट भी होगा पावरफुल

फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, बेहतर कलर और इमेज प्रोसेसिंग के लिए 3MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है।

Oppo का आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Pro Max लॉन्च से पहले ही चर्चाओं में है। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन में कैमरा के मामले में बड़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि, Oppo ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Oppo Find X10 Pro Max

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में आपको डीएसएलआर लेवल का कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि Oppo के एक प्रोटोटाइप में 200-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Find X10 Pro Max दुनिया के पहले स्मार्टफोनों में शामिल हो सकता है, जिसमें तीन 200MP कैमरे दिए जाएंगे।

End of Feed