टेक एंड गैजेट्स

बजट सेगमेंट में Oppo ने मचाई धूम, लॉन्च कर दिए दो सस्ते कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन्स, जानें कीमत

अगर आप लो बजट में एक परफॉर्मेंस और कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को बड़ी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर और दूसरे कई शानदार फीचर्स के साथ लैस किया गया है।

Oppo Smartphones (1)

ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

स्मार्टफोन लवर्स के लिए धमाकेदार खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो की तरफ से फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। लो बजट प्राइस होने के बावजूद दोनों ही स्मार्टफोन्स में दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। ओप्पो ने दोनों ही स्मार्टफोन्स को फिलहाल अभी अपने होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है लेकिन जिस तरह से कंपनी की भारतीय बाजार में फैन फालोइंग है उससे उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

अगर आप लो बजट में एक परफॉर्मेंस और कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को बड़ी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर और दूसरे कई शानदार फीचर्स के साथ लैस किया गया है। कंपनी की तरफ से अपने होम मार्केट में इन स्मार्टफोन्स की प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी गई है और पहली सेल 6 फरवरी से शुरू होगी।

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G की कीमत

ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A6i+ 5G की कीमत की बात करें तो इसे बाजार में CNY 1,499 (लगभग Rs 20,000) है। इस कीमत में आपको इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 1,599 यानी करीब Rs 21,000 में लॉन्च किया गया है। अगर आप टॉप मॉडल खरीदते हैं जिसमें आपको 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है उसे बाजार में CNY 1,799 (लगभग Rs 24,000) में लॉन्च हुआ है।

Oppo A6v 5G की कीमत की बात करें तो इसमें आपको सिर्फ एक वेरिएंट ही मिलता है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दे गई है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को बाजार में CNY 1,199 में लॉन्च किया है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 16,000 रुपये होगी।

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G के फीचर्स

ओप्पो के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 240hz का टच सैंपलिंग मिलता है। स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

स्मार्टफोन्स के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो दोनों में ही 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो A6i+ 5G में 8MP फ्रंट कैमरा और ओप्पो A6v 5G में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी डिपार्टमेंट की बात करें तो ओप्पो A6i+ 5G में आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी जबकि वहीं A6v 5G में 6,500mAh बैटरी दी गई है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article