Oppo A3 5G Launched in India: ओप्पो ने अपने नए बजट फोन ओप्पो ए3 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.67 इंच की LCD स्क्रीन, 5,100mAh की बैटरी और मिलिट्री ग्रेड की मजबूती के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और IP54 रेटिंग का भी सपोर्ट है।
Oppo A3 5G
Oppo A3 5G Price: भारत में कीमत
भारत में ओप्पो A3 5G को दो शानदार कलर ऑप्शन नेबुला रेड और ओशन ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भारत में 15,999 रुपये में आता है, जो सिंगल 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत है। बैंक ऑफर के साथ फोन को 10 प्रतिशत की छूट पर खरीदा जा सकेगा।
बड़ी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
ओप्पो A3 5G में 6.67 इंच LCD स्क्रीन मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14.0.1 मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पैक किया गया है।
कैमरा सेटअप
ओप्पो ए3 5जी में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
ओप्पो A3 5G में 5,100mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग और डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
