ChatGPT वाली कंपनी ने लॉन्च किया पहला गैजेट, नाम है Codex Micro, कैसे करता है काम

OpenAI का कहना है कि Codex Micro का उद्देश्य डेवलपर्स को बार-बार माउस और कीबोर्ड के बीच स्विच करने की जरूरत कम करना है। इसकी मदद से कोडिंग, डिबगिंग, AI एजेंट कंट्रोल और अन्य कमांड्स को तेजी से एक्सेस किया जा सकता है।

OpenAI ने अपने AI कोडिंग असिस्टेंट Codex का इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स के लिए नया हार्डवेयर Codex Micro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला गैजेट है। यह एक प्रोग्रामेबल कंट्रोलर (कीपैड) है, जिसे कीबोर्ड निर्माता Work Louder के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस AI कोडिंग वर्कफ्लो को तेज और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Codex Micro

डेवलपर्स के लिए बना खास AI कंट्रोलर/photo-openai

Codex Micro की कीमत

OpenAI ने Codex Micro की कीमत 230 डॉलर (करीब ₹22,000) रखी है। फिलहाल इसे OpenAI और Work Louder की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

End of Feed