Online Shopping: त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले फर्जी वेबसाइट की करें पहचान, जानें तरीका

ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले वेबसाइट के एड्रेस यानी URL को ध्यान से देखें। कई बार ठग मशहूर शॉपिंग वेबसाइट से मिलते-जुलते नाम वाली वेबसाइट बना लेते हैं। इन वेबसाइट के नाम में एक-दो अक्षरों का अंतर हो सकता है, जिसे जल्दी में पहचानना मुश्किल होता है।

त्योहारों का सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ जाता है। दिवाली हो, धनतेरस हो या फिर दशहरा, हर कोई कपड़े, जूते, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर की सजावट से जुड़ी चीजें खरीदना चाहता है। इस दौरान कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और ऐप ग्राहकों को बड़ी छूट और शानदार ऑफर देते हैं। लेकिन इन ऑफर्स के बीच कुछ फर्जी वेबसाइट भी सक्रिय हो जाती हैं, जो सस्ते सामान का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करती हैं।

Online Shopping Tips (1)

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

कई बार ग्राहक कम कीमत देखकर बिना सोचे-समझे ऑर्डर कर देते हैं और बाद में उन्हें न तो सामान मिलता है और न ही उनके पैसे वापस आते हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले फर्जी वेबसाइट की पहचान करना बेहद जरूरी है।

End of Feed