टेक एंड गैजेट्स

एक अपडेट और OnePlus फोन हो गया खराब, रिपेयरिंग का खर्च 40 हजार रुपये, जानें कंपनी ने क्या कहा

OnePlus Phone Crash: यूजर्स का कहना है कि डेड मदरबोर्ड जैसी दिक्कत के साथ जब वे सर्विस सेंटर गए, तो उन्हें रिपेयरिंग के लिए बहुत ज्यादा पैसे मांगे गए। ऐसे ही एक मामले में, सर्विस सेंटर ने रिपेयरिंग की कीमत 42,000 रुपये बताई। जो कि नए फोन की कीमत के बराबर है। इस मामले में कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Image

OnePlus smartphone

OnePlus Phone Crash: वनप्लस स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले बहुत से यूजर्स ब्रिकिंग की समस्या का सामना कर रहे हैं। यह एक गंभीर समस्या है जो पिछले कुछ दिनों से चल रही है। यह मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित कर रही है जो वनप्लस 10 और वनप्लस 9 जैसे पुराने फ्लैगशिप वेरिएंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कंपनी के अपडेट के कारण यह दिक्कत हुई है।

OnePlus फोन में क्या दिक्कत?

डिजिट की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 10 और वनप्लस 9 का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को डेड मदरबोर्ड जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि कैसे उनके फोन अचानक से काम करना बंद कर दिया, स्क्रीन काली हो जाती है और पावर नहीं मिलती। इस समस्या के कारण बहुत सारे डिवाइस बेकार हो गए हैं। यूजर्स का कहना है कि यह समस्या आने से पहले फोन में लैग और ओवरहीटिंग की समस्या आई थी।

रिपेयरिंग का खर्च 40 हजार रुपये से ज्यादा

यूजर्स का कहना है कि इस समस्या के साथ जब वे सर्विस सेंटर गए, तो उन्हें रिपेयरिंग के लिए बहुत ज्यादा पैसे मांगे गए। ऐसे ही एक मामले में, सर्विस सेंटर ने रिपेयरिंग की कीमत 42,000 रुपये बताई। जबकि यही फोन फ्लिपकार्ट पर करीब 44 हजार रुपये में मिल रहा है। यानी रिपेयरिंग का खर्च नए फोन के बराबर बताया जा रहा है। यह घटना अब बहुत से लोगों के साथ हो चुकी है। वनप्लस ने अभी तक इस मुद्दे के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

वनप्लस का क्या है कहना

वनप्लस ने इस मामले पर कहा, 'हमें हाल ही में कुछ ऐसे मामलों के बारे में सुनकर खेद है, जहां यूजर्स अपने OnePlus 9 और 10 Pro के साथ डिवाइस के मदरबोर्ड से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमारे ग्राहकों का यूजर्स एक्सपीरियंस वास्तव में हमारे लिए मायने रखता है। जबकि हम अभी भी कारण की जांच कर रहे हैं, हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम प्रभावित यूजर्स के लिए इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि मदरबोर्ड की मरम्मत महंगी हो सकती है, लेकिन हम इसे और अधिक किफायती बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम अनुरोध करते हैं कि कोई भी ग्राहक जो इसी तरह की समस्या से प्रभावित है, वह कस्टमर सर्विस से संपर्क करें ताकि हम जल्द से जल्द स्थिति को हल करने में मदद कर सकें।'

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article