टेक एंड गैजेट्स

11,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Pad, यहां है लूट ऑफर

OnePlus Pad Price Cut in India: वनप्लस पैड को Flipkart GOAT Sale 2024 में बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ आप 10 से 15 हजार तक की बचत कर सकते हैं। पैड में दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है।

Image

Image: OnePlus India

OnePlus Pad Price Cut in India: यदि आप कम कीमत में दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस वाला टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर चल रही Flipkart GOAT Sale 2024 से वनप्लस पैड को बहुत कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। 39,999 रुपये कीमत वाले इस टैब को 10 हजार रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह सेल 25 जुलाई तक चलने वाली है।

OnePlus Pad Price, Discount: कितना मिलेगा डिस्काउंट

वनप्लस पैड के 8GB + 128GB वेरियंट को 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वर्जन को फिलहाल 28,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें कि वनप्लस पैड के बेस वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और 256GB की लॉन्च कीमत 39,999 रुपये थी। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ सिंगल हेलो ग्रीन कलर में आता है।

OnePlus Pad Cashback, Bank Offers: बैंक ऑफर्स भी जानें

डिस्काउंट के अलावा आप डिवाइस पर बैंक ऑफर के जरिए 1,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए पांच प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। एक्सचेंज की बात करें तो डिवाइस पर एक्सचेंज के जरिए 21,300 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यानी आप पुराने डिवाइस के बदले और भी बचत कर सकते हैं।

OnePlus Pad Specifications: क्या है खासियत

वनप्लस पैड में 11.61 इंच की स्क्रीन मिलती है। डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट की पावर और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। टैब एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर चलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पैड में डॉल्बी एटमॉस और क्वाड स्पीकर का सपोर्ट है।

OnePlus Pad Camera, Battery: कैमरा और बैटरी

वनप्लस पैड में 13MP का प्राइमरी और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 9,510mAh की बैटरी और 67W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article