OnePlus के इस टैबलेट में है 12000mAh से बड़ी बैटरी, 17 घंटे का मिलेगा प्लेबैक टाइम, शुरू होने जा रही है सेल

OnePlus Pad 3 को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में इस टैबलेट की सेल बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसमें कंपनी ने 12000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दी है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगी।

OnePlus Pad 3 Sale: ओटीटी स्ट्रीमिंग हो या फिर गेमिंग जैसे टास्क ऐसे काम के लिए बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट ही परफेक्ट होते हैं। अगर आप अपने एंटरटेनमेंट या फिर प्रोफेशनल वर्क के लिए एक या टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Pad 3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसे खरीदारी के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। बहुत जल्द भारतीय बाजार में इस लेटेस्ट टैबलेट की सेल शुरू होने वाली है।

OnePlus Pad 3

वनप्लस के इस टैबलेट में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलते हैं।

वनप्लस ने अपने इस लेटेस्ट टैबलेट में कई तरह के शानदार फीचर्स दिए हैं। डिस्प्ले, कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक इसमें सब कुछ टॉप नॉच दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 12000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी है जिससे ओटटी स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी खत्म होने की टेंशन से भी आप फ्री रहेंगे। आइए आपको इस टैबलेट की सेल और लॉन्चिंग की डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed