OPPO और OnePlus फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, 16 मार्च से इन फोन्स की बढ़ सकती है कीमतें

बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में लगने वाले कई जरूरी पार्ट्स की कीमत बढ़ गई है और इसके साथ ही पार्ट्स की सप्लाई में भी कमी देखने को मिल रही है। इसी वजह से स्मार्टफोन मेकर कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बदलाव करने का फैसला लेना पड़ा है।

अगर आप ओप्पो या फिर वनप्लस के स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि 16 मार्च से कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। कीमतें बढ़ने की वजह स्मार्टफोन्स के जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। हालांकि अभी भारत में मौजूद ओप्पो और वनप्लस की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Fake Apps (9)

स्मार्टफोन की जल्द बढ़ सकती है कीमतें। (फोटो क्रेडिट- iStock)

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो की तरफ से अपने ऑनलाइन स्टोर को एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि 16 मार्च से कंपनी के स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं। फिलहाल यह नोटिस भारतीय वेबसाइट पर दिखाई नहीं गई है इसलिए हो सकता है कि यह फैसला सिर्फ चीन के बाजार या फिर किसी दूसरे बाजार के स्टोर के लिए हो।

End of Feed