OnePlus Nord 5: वनप्लस अपनी अगली जनरेशन की Nord सीरीज को भारत में 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे लॉन्च करने जा रहा है। इस इवेंट में OnePlus Nord 5, Nord CE 5, और OnePlus Buds 4 को पेश किया जाएगा। यह इवेंट YouTube और सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकेगा। यहां हम इस फोन के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में बता रहे हैं।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
OnePlus Nord 5 की भारत में लॉन्चिंग 8 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे होगी। यह फोन Amazon, OnePlus e-store और सेलेक्ट रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू होने की भी संभावना है।
संभावित कीमत
OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत ₹29,999 से शुरू हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत ₹30,000 से ₹35,000 के बीच रह सकती है। वहीं, Nord CE 5 की कीमत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है।
दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बेहद पावरफुल बनाएगा। फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और स्पीड दोनों टॉप क्लास रहेंगे।
बैटरी और कैमरा सेटअप
OnePlus Nord 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि फ्रंट में भी 50MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा मिलेगा।
