OnePlus Diwali Offer: यदि आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि वनप्लस (OnePlus) ने आधिकारिक तौर पर अपनी दिवाली फेस्टिव सीजन सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर आकर्षक छूट और खास ऑफर दे रही है।
OnePlus Diwali Festive offer/Photo-Timesnowhindi
सेल की शुरुआत 22 सितंबर की आधी रात (12 बजे) से होगी और यह OnePlus.in, Amazon.in, Croma, Reliance Digital, Bajaj Electronics सहित ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। चुनिंदा IoT प्रोडक्ट्स पर ऑफर Flipkart, Myntra और Blinkit पर भी मिलेंगे। इस सेल में चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। ऑफर 22 सितंबर से 27 सितंबर तक मान्य रहेंगे, जबकि एक्सटेंडेड बेनिफिट्स 26 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।
वनप्लस दिवाली सेल: ऑफर और डिस्काउंट
फ्लैगशिप स्मार्टफोन
OnePlus 13R – ₹35,749 (₹5,000 प्राइस कट + ₹2,250 बैंक डिस्काउंट)
OnePlus 13s – ₹47,749 (₹4,000 प्राइस कट + ₹3,250 बैंक डिस्काउंट)
OnePlus 13 – ₹57,749 (₹8,000 प्राइस कट + ₹4,250 बैंक डिस्काउंट)
नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन
Nord CE5 – ₹21,499 (₹1,500 प्राइस कट + ₹2,000 बैंक डिस्काउंट)
Nord 5 – ₹28,499 (₹1,500 प्राइस कट + ₹2,000 बैंक डिस्काउंट)
ऑडियो डिवाइस
OnePlus Buds 4 – ₹4,799 (पहले ₹5,999)
OnePlus Buds Pro 3 – ₹7,999
साथ ही Bullets Wireless Z3, Nord Buds 3, Nord Buds 3 Pro और Z2 ANC पर भी डिस्काउंट उपलब्ध।
वनप्लस टैबलेट्स
Pad Lite – ₹11,749 से शुरू
Pad Go – ₹13,749 से शुरू
Pad 2 – ₹29,749 से शुरू (8+128GB वेरिएंट केवल Flipkart पर)
Pad 3 – ₹5,250 बैंक डिस्काउंट + शुरुआती 3 दिनों तक फ्री स्टाइलस
