टेक एंड गैजेट्स

1 मई से नहीं बिकेगा OnePlus का कोई भी डिवाइस? बाजार में सेल होगी बंद, जानें पूरा मामला

OnePlus Device Sales May STOP from May 1: प्रमुख भारतीय मोबाइल रिटेल चैन ने 1 मई से वनप्लस वियरेबल्स, टैबलेट और स्मार्टफोन की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 23 रिटेल चैन के 4,500 स्टोर प्रभावित होंगे।

Image

OnePlus Phone

OnePlus Device Sales May STOP from May 1: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस भारत में अपने डिवाइस को बेचने के लिए मुश्किलों में है। दरअसल, भारत में प्रमुख मोबाइल रिटेल चैन ने कथित तौर पर 1 मई से वनप्लस स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। इसका कारण वनप्लस के साथ जारी समस्याएं बताई जा रही हैं। बता दें कि चाइनीज ब्रांड वनप्लस भारत में काफी पॉपुलर है। यह अलग-अलग सेगमेंट और कैटेगरी के डिवाइस उपलब्ध करा रहा है।

मोबाइल रिटेलर्स ने फोन बेचने से किया मना

दक्षिण भारतीय संगठित रिटेलर्स एसोसिएशन (ORA) द्वारा भेजे गए एक पत्र के अनुसार, प्रमुख भारतीय मोबाइल रिटेल चैन ने 1 मई से वनप्लस वियरेबल्स, टैबलेट और स्मार्टफोन की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 23 रिटेल चैन के 4,500 स्टोर प्रभावित होंगे। ORA के अध्यक्ष श्रीधर टीएस ने पत्र में कहा, "पिछले साल हमें वनप्लस प्रोडक्ट को बेचने से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो अब तक सुलझी नहीं हैं।"

वनप्लस से क्यों नाराज हैं रिटेलर्स

इस फैसले का कारण भी सामने आ गया है। दरअसल, रिटेलर्स ने इस फैसले के पीछे प्रॉफिट मार्जिन का हवाला दिया है। इसके अलावा रिटेलर्स को वारंटी और सर्विस क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी और जबरन प्रोडक्ट बंडलिंग से दिक्कत आ रही है। श्रीधर ने कहा, "हमने ऐसे उदाहरणों का अनुभव किया है जहां हमें वनप्लस प्रोडक्ट के साथ प्रोडक्ट या सर्विस को बंडल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे हमारा फ्लैक्सिबिलिटी सीमित हो जाती है और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता में बाधा आती है। इससे इन्वेंट्री स्थिर हो गई है और बिक्री में कमी आई है।"

रिटेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि वनप्लस के साथ इन मुद्दों को हल करने के बार-बार प्रयासों के बावजूद, वारंटी और सर्विस क्लेम प्रोसेसिंग में लगातार देरी हो रही है। इससे ग्राहक नाराज हैं और उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इन सब कारणों से परेशान होकर रिटेलर्स एसोसिएशन ने वनप्लस फोन और अन्य प्रोडक्ट को 1 मई से नहीं बेचने का फैसला किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article