OnePlus 16 में मिलेगी 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, प्रोसेसर भी होगा दमदार

ध्यान देने वाली बात यह है कि OnePlus 16 से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक और अफवाहों पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में लॉन्च के समय स्पेसिफिकेशन और कीमत में बदलाव संभव है।

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रही है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से फोन के कई संभावित फीचर्स का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि OnePlus 16 में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 16 (leaks)

जल्द आने वाला है OnePlus 16, मिलेगी 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले/photo-digit

185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है

चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station की एक लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसे BOE द्वारा सप्लाई किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह OnePlus 15 में दिए गए 165Hz रिफ्रेश रेट से भी बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्प्ले बेहतर ब्राइटनेस और अधिक सटीक रंगों के साथ आ सकता है।

End of Feed