Oneplus 13: भारत में वनप्लस (Oneplus) के डिवासेज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वनप्लस द्वारा भारत में कुछ समय पहले वनप्लस 12 सीरीज के डिवाइस को लॉन्च किया गया था। अब लोग वनप्लस के अगले फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 13 (Oneplus 13) का इंतजार कर रहे हैं। वनप्लस द्वारा अक्टूबर में ही वनप्लस 13 डिवाइस लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन भारत में यह डिवाइस जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 13 के साथ-साथ वनप्लस 13R (Oneplus 13R) डिवाइस भी भारत में जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस डिवाइस के फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं जिसके बाद से यह काफी चर्चा में है। आइये जानते हैं कि नए वनप्लस 13R में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
धमाल मचाने आ रहा नया Oneplus स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक
डिस्प्ले और प्रोसेसर
नए वनप्लस 13R डिवाइस में आपको 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इस स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1264x2780 होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन हो सकती है। यह डिस्प्ले बहुत हद तक वनप्लस 12R जैसी ही हो सकती है, हालांकि इसमें बेहतर ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। वनप्लस 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है और यह स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट प्रोसेसर होगा।
कैमरा, रैम और स्टोरेज
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अतिरिक्त कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। हालांकि फोन को अन्य रैम और स्टोरेज ऑप्शंस के साथ भी पेश किया जाएगा।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
नए वनप्लस 13R में आपको 6000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 80 वाट की फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिल सकता है। वनप्लस 12R में आपको 100 वाट तक की फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। सोफ्टवेयर की बात करें तो वनप्लस 13R में आपको ऑक्सीजन OS 15.0 देखने को मिल सकता है जो एंड्राइड 15 पर आधारित होगा।
