टेक एंड गैजेट्स

आधी कीमत पर मिल रहा OnePlus का यह फोन, कहीं निकल न जाए ऑफर

OnePlus 11 Price Cut in India: वनप्लस 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें से एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। एक साल पुराना होने के बावजूद, यह चिपसेट पावरफुल है, जो गैमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभालने में सक्षम है।

Image

OnePlus 11

OnePlus 11 Price Cut in India: वनप्लस 11 को पिछले साल ही लॉन्च किया गया है। अब इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फोन अमेजन पर विशेष छूट पर उपलब्ध है और 52,000 रुपये से कम में आपका हो सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप और शानदार डिस्प्ले मिलता है।

OnePlus 11 Price: वनप्लस 11 कीमत और डिस्काउंट

56,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 4 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये की छूट भी है। इसके अलावा अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 27,600 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। यानी आप वनप्लस 11 को आधी से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

OnePlus 11: खासियत

वनप्लस 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें से एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। एक साल पुराना होने के बावजूद, यह चिपसेट पावरफुल है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभालने में सक्षम है। वनप्लस 11 में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस के साथ एक साफ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 30 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

OnePlus 11: कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 11 5G में ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। इसके साथ 4K वीडियो को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article