टेक एंड गैजेट्स

One Plus Nord CE 3 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत इतनी कि तुरंत खरीद लेंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 6, 2023, 10:32 PM IST

One Plus ने Nord 3 के सस्ते वेरिएंट CE 3 से पर्दा हटा लिया है जिसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। इस नए स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी अगस्त से शुरू करने वाली है जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Image

इस स्मार्टफोन का बेस मॉडल जहां 26,999 रुपये का मिल रहा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वन प्लस नॉर्ड सीई 3 से हटा पर्दा
  • अगस्त में शुरू होगी इसकी बिक्री
  • 26,999 रुपये शुरुआती कीमत

One Plus Nord CE 3: वन प्लस ने भारत में सबसे महंगे नॉर्ड 3 का सस्ता वेरिएंट नॉर्ड सीई3 लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है जो 28,999 रुपये तक जाती है। नॉर्ड सीई 3 के साथ कंपनी ने कई सारे फीचर्स दिए हैं जिनमें स्नैपड्रैगन 782जी एसओसी, 128 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने नॉर्ड 3 और नॉर्ड सीई 3 के साथ नया कम कीमत वाला ऑडियो प्रोडक्ट भी लॉन्च किया है जिसका नाम वन प्लस बड्स 2आर है।

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है स्मार्टफोन

वन प्लस नॉर्ड सीई 3 को दो वेरिएंट्स - 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का बेस मॉडल जहां 26,999 रुपये का मिल रहा है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि इसके महंगे मॉडल वन प्लस नॉर्ड 3 की भारत में कीमत 33,999 रुपये से शुरू होकर 37,999 रुपये तक जाती है। इस फोन को अमेजॉन, वनप्लस.इन और देश भर में कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कब शुरू होगी इन दोनों की बिक्री?

नॉर्ड 3 की बिक्री 15 जुलाई से भारत में शुरू होने वाली है, वहीं नॉर्ड सीई 3 को अगस्त में कहीं लॉन्च किया जाएगा। वन प्लस नॉर्ड सीई 3 के साथ 6.74-इंच एमोलड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782जी एसओसी, 128 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो नॉर्ड सीई 3 में ऑक्सिजन ओएस 13.1 मिला है जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यहां 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है जो 80 वाट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। इसमें सोनी आईएमएक्स890 सेंसर्स वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article