Nvidia लगाएगी आपकी छत पर डेटा सेंटर, हर महीने मिलेगा 95 हजार रुपये किराया!

यदि यह मॉडल सफल होता है, तो भविष्य में AI डेटा प्रोसेसिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है और डेटा सेंटरों का विस्तार सीधे रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डेटा सेंटरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में डेटा सेंटर उसी तरह इंस्टॉल होंगे जिस तरीके से आज मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। अब तक बड़े AI डेटा सेंटर आमतौर पर बड़े शहरों या अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित थे, लेकिन जल्द ही यह तस्वीर बदल सकती है। चिप निर्माता कंपनी Nvidia ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत लोगों के घरों के पिछवाड़े में छोटे AI डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं।

data center on your rooftop

Nvidia लगाएगी आपकी छत पर डेटा सेंटर, हर महीने मिलेगा 95 हजार रुपये किराया/photo-ai

XFRA पहल के तहत शुरू हुआ प्रोजेक्ट

Nvidia की XFRA पहल को कैलिफोर्निया स्थित स्मार्ट एनर्जी स्टार्टअप Span और होमबिल्डर PulteGroup के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य घरों में उपलब्ध अतिरिक्त बिजली क्षमता का उपयोग AI कंप्यूटिंग के लिए करना है।

End of Feed