Nvidia Hindi-language AI model: चिप दिग्गज एनवीडिया ने भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली हिंदी भाषा के लिए एक लाइट एआई मॉडल लॉन्च किया। कंपनी ने कहा कि एनवीडिया अपना नया स्मॉल लैंग्वेज मॉडल पेश कर रही है, जिसे नेमोट्रॉन-4-मिनी-हिंदी-4बी नाम दिया गया है, जिसमें 4 बिलियन पैरामीटर हैं, जिसका उपयोग कंपनियां अपने स्वयं के एआई मॉडल विकसित करने में कर सकती हैं।
Nvidia Hindi-language AI model
रिलायंस के साथ पार्टनरशिप
एनवीडिया ने रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी भारत की बड़ी कंपनियों के साथ गठजोड़ का विस्तार किया, क्योंकि कंपनी बढ़ते मार्केट का लाभ उठाना चाहती है। मुंबई में एआई शिखर सम्मेलन के एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ बातचीत की।
भारत में एनवीडिया ही एआई
हुआंग ने कहा, "भारत में एनवीडिया ही एआई है।" कंप्यूटिंग के लिए बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सिर्फ एक साल के समय में, इस साल के अंत तक, हमारे पास भारत में एक साल पहले की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक कंप्यूटिंग होगी।"
क्या है नेमोट्रॉन-4-मिनी-हिंदी-4बी
यह एक एआई टूल है जिसे वास्तविक दुनिया के हिंदी डेटा, सिंथेटिक हिंदी डेटा और समान मात्रा में अंग्रेजी डेटा के संयोजन के साथ ट्रेंड किया गया है। एनवीडिया ने कहा कि भारतीय आईटी सर्विस और परामर्श कंपनी टेक महिंद्रा एनवीडिया की पेशकश का उपयोग करके इंडस 2.0 नामक एक कस्टम एआई मॉडल विकसित करने वाली पहली कंपनी है, जो हिंदी और इसकी दर्जनों बोलियों पर केंद्रित है।
