टेक एंड गैजेट्स

AI पर Nvidia का बड़ा दाव, इसी साल पर्सनल AI सुपरकंप्यूटर Digits को करेगा लॉन्च

CES 2025: प्रोजेक्ट डिजिट्स (Nvidia Project Digits) का मुख्य भाग नया GB10 Grace Blackwell Superchip है, जो 200 बिलियन पैरामीटर तक के AI मॉडल्स को चलाने की क्षमता रखता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो डेस्क पर फिट हो सकता है और साधारण पावर आउटलेट से चलता है।

Image

Nvidia Digits

CES 2025: Nvidia ने CES में अपना नया पर्सनल AI सुपर कंप्यूटर प्रोजेक्ट डिजिट्स (Project Digits) लॉन्च करने की घोषणा की है, जो मई से उपलब्ध होगा। प्रोजेक्ट डिजिट्स डिवाइस एनवीडिया के ग्रेस ब्लैकवेल हार्डवेयर प्लेटफॉर्म पर आधारित है और कंपनी का कहना है कि यह AI को हर डेवलपर के लिए सुलभ बनाएगा। चलिए जानते हैं प्रोजेक्ट डिजिट्स के बारे में...

क्या है AI सुपर कंप्यूटर प्रोजेक्ट डिजिट्स

प्रोजेक्ट डिजिट्स का मुख्य भाग नया GB10 Grace Blackwell Superchip है, जो 200 बिलियन पैरामीटर तक के AI मॉडल्स को चलाने की क्षमता रखता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो डेस्क पर फिट हो सकता है और साधारण पावर आउटलेट से चलता है।

इसकी कीमत 3,000 डॉलर (करीब 2.57 लाख रुपये) से शुरू होती है। इसे मई 2025 तक मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसमें 128GB मेमोरी और 4TB स्टोरेज है। दो सिस्टम को लिंक करके 405 बिलियन पैरामीटर्स तक के मॉडल्स हैंडल किए जा सकते हैं। Nvidia का कहना है कि यह AI को हर डेवलपर के लिए सुलभ बनाएगा।

प्रोजेक्ट डिजिट्स की खासियत

प्रत्येक प्रोजेक्ट डिजिट्स सिस्टम 128GB की इंटीग्रेटेड मेमोरी (तुलनात्मक रूप से, एक अच्छे लैपटॉप में 16GB या 32GB RAM होती है ) और 4TB तक NVMe स्टोरेज से लैस है। यानी यह नॉर्मल लैपटॉप से कई गुना फास्ट होगा। इसके अलावा इसमें और भी अधिक मांग वाले एप्लीकेशन के लिए, दो प्रोजेक्ट डिजिट्स सिस्टम को 405 बिलियन पैरामीटर तक के मॉडल को संभालने के लिए एक साथ जोड़ा जा सकता है (मेटा का सबसे अच्छा मॉडल, लामा 3.1, में 405 बिलियन पैरामीटर हैं)।

Project Digits में ये फायदे भी मिलेंगे

Nvidia का Project Digits यूजर्स को AI सॉफ्टवेयर लाइब्रेरी का एक्सेस देता है, जिसमें डेवेलपमेंट किट्स, ऑर्केस्ट्रेशन टूल्स और प्री-ट्रेंड मॉडल्स शामिल हैं, जो एनवीडिया एनजीसी कैटलॉग के जरिए उपलब्ध हैं। यह सिस्टम Linux-आधारित Nvidia DGX OS पर चलता है और PyTorch, पायथन, जुपिटर नोटबुक जैसे लोकप्रिय फ्रेमवर्क को सपोर्ट करता है। डेवलपर्स Nvidia NeMo फ्रेमवर्क का उपयोग करके मॉडल्स को फाइन-ट्यून कर सकते हैं और RAPIDS लाइब्रेरी से डेटा साइंस वर्कफ्लो फास्ट कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article