Nvidia AI Conference 2024: चिप निर्माण में एआई को प्राथमिकता दें भारतीय कंपनियां, बोले एनवीडिया के सीईओ

Nvidia AI Conference 2024: दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने मुंबई में एआई सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत को एआई फैक्टरी में तेजी से उतर जाना चाहिए। इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।

Nvidia AI Conference 2024: चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने भारतीय उद्यमों के साथ कई रणनीतिक साझेदारी की हैं। ये साझेदारियां कृत्रिम मेधा (एआई) और डेटा व्यवसाय में भारत की विशाल क्षमता से लाभ उठाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को बताती हैं। मुंबई में 'एनवीडिया एआई सम्मेलन 2024' के दौरान यह घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम में इसके संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने वैश्विक एआई नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत के भविष्य पर अपने विचार रखे।

Nvidia AI Conference 2024

एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग

हुआंग ने कहा कि भारत को लंबे समय से एक सॉफ्टवेयर निर्यात केंद्र के रूप में पहचाना जाता है और अब देश एआई निर्यात में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दहलीज पर है। एनवीडिया रिलायंस के डेटा सेंटरों के लिए अपने ब्लैकवेल एआई प्रोसेसर की आपूर्ति करेगी। इसके अलावा कंपनी योट्टा डेटा सर्विसेज और टाटा कम्युनिकेशंस जैसी कंपनियों के डेटा सेंटरों को हॉपर एआई चिप्स देगी।

End of Feed