टेक एंड गैजेट्स

अब सीधे Google Drive से एडिट कर सकेंगे वीडियो, गूगल ने अरबों यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

जिनके पास Google AI Pro या Google AI Ultra सब्सक्रिप्शन है, वे भी इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। यह कदम ऐसे समय आया है जब गूगल अपने क्लाउड प्लेटफॉर्म को वीडियो-फ्रेंडली बनाने पर जोर दे रहा है। हाल ही में कंपनी ने Google Drive में बिल्ट-इन वीडियो ट्रांसक्रिप्ट फीचर भी जोड़ा था।

Image

Google Vids/Photo-Google

गूगल ने अपने क्लाउड प्लेटफॉर्म Google Drive को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हुए अब सीधे वेबसाइट से वीडियो एडिट करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए अलग से किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का नया वेब टूल Google Vids फिलहाल Google वर्कस्पेस बिजनेस, इंटरप्राइज, इसेंशियल, नॉन-प्रॉफिट और एजुकेशन अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, जिनके पास Google AI Pro या Google AI Ultra सब्सक्रिप्शन है, वे भी इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। यह कदम ऐसे समय आया है जब गूगल अपने क्लाउड प्लेटफॉर्म को वीडियो-फ्रेंडली बनाने पर जोर दे रहा है। हाल ही में कंपनी ने Google Drive में बिल्ट-इन वीडियो ट्रांसक्रिप्ट फीचर भी जोड़ा था।

किन ब्राउजर्स पर मिलेगा पूरा सपोर्ट

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Google Vids ज्यादातर वेब ब्राउजर्स पर उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी पूरी फंक्शनलिटी केवल Google Chrome, Mozilla Firefox और Microsoft Edge (Windows) पर मिलेगी।

किन्हें मिलेगा एक्सेस

Google Workspace के बिजनेस (स्टार्टर, स्टैंडर्ड, प्लस), इंटरप्राइज (Starter, Standard, Plus), इसेंशियल (Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus), Nonprofits, और Education (Fundamentals, Standard, Plus) अकाउंट वाले यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले जिन लोगों ने Gemini Business और Gemini Enterprise ऐड-ऑन खरीदे थे, उन्हें भी इस नए वीडियो एडिटर की सुविधा मिलेगी। हालांकि कंपनी ने 15 जनवरी से इन ऐड-ऑन की बिक्री बंद कर दी है।

Google Vids में क्या-क्या कर सकेंगे

  • वीडियो क्लिप को ट्रिम करना
  • टेक्स्ट और म्यूजिक जोड़ना
  • इमेज और GIF मिलाकर नया वीडियो बनाना
  • MP4, QuickTime, OGG और WebM फॉर्मैट सपोर्ट
  • अधिकतम 35 मिनट और 4GB साइज़ तक की क्लिप अपलोड
  • एक प्रोजेक्ट में 50 वीडियो ऑब्जेक्ट तक (जैसे म्यूजिक, साउंड इफेक्ट, वॉयसओवर) जोड़ने की सुविधा
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article