गूगल ने कर दिया कमाल, अब कोई भी बदल सकेगा अपना Gmail एड्रेस

Gmail Address Change: Google ने साफ किया है कि ईमेल एड्रेस बदलने पर यूजर्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। सभी ईमेल, कॉन्टैक्ट्स, फाइल्स, फोटो, सब्सक्रिप्शन और खरीदारी से जुड़ी जानकारी जस की तस बनी रहेगी। साथ ही, यूजर्स चाहें तो बाद में अपने पुराने ईमेल एड्रेस पर वापस भी जा सकते हैं।

टेक कंपनी Google ने एक अहम अपडेट जारी किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपना प्राइमरी Gmail एड्रेस बदल सकेंगे। अब तक Gmail अकाउंट बन जाने के बाद मुख्य ईमेल आईडी को बदलने की सुविधा नहीं थी, लेकिन इस नए फीचर के आने से लंबे समय से यूजर्स की यह मांग पूरी हो गई है।

Change Your Gmail Address

गूगल ने कर दिया कमाल, अब कोई भी बदल सकेगा अपना Gmail एड्रेस

सभी Google सेवाओं पर होगा असर

यह बदलाव सिर्फ Gmail तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे Google अकाउंट पर लागू होगा। यानी Gmail के साथ-साथ Google Calendar, Google Photos और Google Drive जैसी सेवाओं में भी नया ईमेल एड्रेस इस्तेमाल होगा। फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका के यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

End of Feed