टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ने दी बड़ी सुविधा, अब सीधे एक मैसेज पर खरीदें और मैनेज करें इंश्योरेंस

पहले जहां पॉलिसी खरीदने, प्रीमियम भरने या क्लेम की जानकारी लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, वहीं अब यह काम सीधे WhatsApp पर किया जा सकता है। WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है।

Image

Now You can Buy and renew insurance on WhatsApp

आज के डिजिटल दौर में इंश्योरेंस मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। पहले जहां पॉलिसी खरीदने, प्रीमियम भरने या क्लेम की जानकारी लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, वहीं अब यह काम सीधे WhatsApp पर किया जा सकता है। WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है।

भारत में लाखों लोग जिस ऐप का इस्तेमाल रोज दोस्तों और परिवार से बात करने के लिए करते हैं, उसी प्लेटफॉर्म पर अब इंश्योरेंस से जुड़ी कई सेवाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। पॉलिसी खरीदना, प्रीमियम भरना, क्लेम की स्थिति जानना या जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करना, यह सब कुछ एक ही चैट में किया जा सकता है। भुगतान के लिए यूजर्स UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे कई विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप ने कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।

HDFC Life Insurance

WhatsApp चैट: +91-8291890569

HDFC Life अपने ग्राहकों को WhatsApp के जरिए कई पॉलिसी सेवाएं उपलब्ध कराता है। यूजर नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, प्रीमियम जमा कर सकते हैं या क्लेम की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पॉलिसी की जानकारी देखना, व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करना, सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करना और जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करना भी इसी चैट के माध्यम से संभव है।

Axis Max Life Insurance

WhatsApp चैट: +91-74283 96005

Axis Max Life WhatsApp के जरिए पॉलिसी खरीदने और उससे जुड़ी सेवाएं देने की सुविधा देता है। यूजर टर्म इंश्योरेंस या निवेश योजना खरीद सकते हैं, प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं और चल रहे आवेदन या क्लेम की स्थिति भी देख सकते हैं। इसके साथ ही टैक्स बचत कैलकुलेटर, पर्सनलाइज्ड ऑफर और नजदीकी ब्रांच खोजने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Life Insurance Corporation of India

WhatsApp चैट: +91-8976862090

LIC के पॉलिसीधारक WhatsApp पर कई तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी स्टेटस चेक करना, प्रीमियम पेमेंट सर्टिफिकेट डाउनलोड करना और बोनस की जानकारी देखना शामिल है। इसके अलावा लोन से जुड़ी जानकारी, ULIP स्टेटमेंट, पेंशन से जुड़ी डिटेल और क्लेम अपडेट भी इसी प्लेटफॉर्म पर मिल सकते हैं।

ICICI Prudential Life Insurance

WhatsApp चैट: +91-99206 67766

ICICI Prudential Life Insurance WhatsApp के माध्यम से पॉलिसी सेवाओं को एक ही चैट में उपलब्ध कराता है। यूजर नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, प्रीमियम की जानकारी देख सकते हैं, हेल्थ या डेथ क्लेम दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा NRI से जुड़े सवाल, ग्रुप पॉलिसी और अन्य सामान्य सेवाओं की जानकारी भी इसी चैट में मिल जाती है।

Bharti AXA Life Insurance

WhatsApp चैट: 02248815768

Bharti AXA Life Insurance ने भी WhatsApp के जरिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। ग्राहक प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं, पॉलिसी स्टेटमेंट देख सकते हैं और जरूरी सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करना, e-NACH रजिस्ट्रेशन, जरूरी फॉर्म डाउनलोड करना और पॉलिसी सरेंडर की प्रक्रिया भी WhatsApp चैट के माध्यम से शुरू की जा सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article