Nothing Ear, Nothing Ear (a): वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई की कंपनी नथिंग ने भारत में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी 18 अप्रैल को नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए लॉन्च करेगी। कंपनी ने खुद इसकी घोषणा की है। नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए कंपनी के तीसरी जनरेशन के ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस) ऑडियो प्रोडक्ट होने वाले हैं।
एक्स पर की लॉन्च की घोषणा
नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए को भारत में लॉन्च करने की जानकारी कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट से दी है। नथिंग ने पुष्टि की कि वह 18 अप्रैल को दो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगा - नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए। नथिंग ईयर के 2023 में लॉन्च किए गए नथिंग ईयर 2 की जगह लेने की उम्मीद है।
नथिंग ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमने 2021 में ऑडियो के साथ नथिंग की शुरुआत की थी और अपने पहले प्रोडक्ट के बाद से हमने अपने ऑडियो प्रोडक्ट सूट में हर नए जोड़ के साथ अपने डिजाइन और इंजीनियरिंग को लगातार रिफाइन किया है। 2024 वह वर्ष है जब हम दो नए प्रोडक्ट के साथ नथिंग ऑडियो के अंतिम वर्जन का अनावरण कर रहे हैं जो तीन साल के डिजाइन और इनोवेशन की परिणति को दर्शाता है। हमने शुरू से ही जो कल्पना की थी - हर किसी के लिए प्रीमियम मार्केट कीमत नहीं है, बल्कि यूजर्स की पसंद के बारे में है।''
Nothing Ear, Nothing Ear (a): इतनी होगी कीमत
यदि आगामी नथिंग ईयर ए को नथिंग ईयर के सस्ते वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाता है, तो यह नथिंग के अपने उप-ब्रांड सीएमएफ (CMF) के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है, जो किफायती TWS ऑडियो प्रोडक्ट भी बेचता है। इसकी भारत में कीमत 2,499 रुपये से 3,499 रुपये के बीच है। कंपनी नथिंग ईयर (Nothing Ear) को 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च कर सकती है जबकि नथिंग ईयर ए (Nothing Ear a) को 5,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
Nothing ने बेचे 30 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट- कार्ल पेई
Nothing ने 3 सालों में 30 लाख से ज्यादा डिवाइस बेच दिए हैं। इसकी जानकारी कंपनी सीईओ Carl Pei ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, " 3M प्रोडक्ट बेचे गए। पिछले 3 वर्षों में अपने वॉलेट से वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद! अब से संचयी सेल के बजाय सलाना सेल को कैलकुलेट करने का समय आ गया है।"
