Nokia 2780 Flip को लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का लेटेस्ट फीचर फोन है। HMD Global के इस फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस हैंडसेट में दो डिस्प्ले भी दिए गए हैं। ये फीचर फोन KaiOS 3.1 पर चलता है। इसकी बैटरी 1,450mAh की है और इसमें VoLTE और RTT सपोर्ट मौजूद है।
Nokia 2780 Flip की कीमत
HMD Global के इस लेटेस्ट फ्लिप फोन की कीमत $90 (लगभग 7,450 रुपये) रखी गई है। इस फीचर फोन को ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अभी इसकी बिक्री शुरू नहीं की गई है। इसे कंपनी की वेबसाइट में लिस्ट किया गया है और बिक्री 17 नवंबर से शुरू हो सकती है।
Nokia 2780 Flip के स्पेसिफिकेशन्स
इस फीचर फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर दिया गया है और ये KaiOS 3.1 OS पर चलता है। इसमें 4GB रैम के साथ 512MB स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में FM रेडियो और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n सपोर्ट दिया गया है।
नोकिया के इस फ्लिप फीचर फोन में अंदर की तरफ 2.7-इंच TFT डिस्प्ले और बाहर की तरफ 1.77-इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Nokia 2780 Flip में 5MP कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। इसकी बैटरी 1,450mAh की है।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि हाल ही में Nokia G60 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। इसके सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसे 7 नवंबर तक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री बुक किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर मौजूद है।
