Work From Home के दिन खत्म, नथिंग सीईओ कार्ल पेई ने कर्मचारियों को बुलाया ऑफिस

No Work From Home At Nothing: नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने कहा कि हम फिजिकल प्रोडक्ट बनाते हैं जिसमें क्रिएटिव और इनोवेशन जरूरी है। वहीं हमारी महत्वाकांक्षा का स्तर अलग है और हम एक अच्छा बिजनेस बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं जिसे कोई बड़ी कंपनी खरीद ले, बल्कि हम जनरेशनल टेक कंपनी बनाना चाहते हैं, जो पूरी जनरेशन को परिभाषित कर सके।

No Work From Home At Nothing: ब्रिटिश स्मार्टफोन स्टार्टअप नथिंग के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) ने कंपनी में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) को खत्म करने की घोषणा की और कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आने के लिए कहा है। एक लंबे ईमेल में उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को, हमने लंदन में सप्ताह में 5 दिन ऑफिस में काम करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बारे में कार्ल पेई ने एक्स पर पोस्ट भी किया है।

Nothing CEO Carl Pei

Nothing CEO Carl Pei

पेई ने बताया क्यों खत्म किया वर्क फ्रॉम होम

पेई ने अपने ईमेल में बताया कि यह कदम कंपनी के डेवलपमेंट को तेजी देने के लिए उठाया जा रहा है। नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने एक लंबे ईमेल में अपने 450 कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस आने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "हमने बहुत कम समय में बहुत लंबा सफर तय किया है। हम पिछले 10 सालों में स्मार्टफोन बिजनेस स्थापित करने वाली एकमात्र कंपनी हैं। हम भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्मार्टफोन ब्रांड हैं, जिसकी सालाना वृद्धि दर 567% है।"

End of Feed