टेक एंड गैजेट्स

Happy Raksha Bandhan Wishes Stickers: 'हैप्पी रक्षा बंधन' हो गया पुराना, WhatsApp Sticker-GIF से बनाएं भाई-बहन दिवस को खास, यहां मिलेगा खजाना

Happy Raksha Bandhan 2024 Best Wishes With Stickers And GIF: रक्षाबंधन (राखी) भाई-बहनों के बीच के बंधन का उत्सव है। आज यानी 19 अगस्त को यह खास त्योहार मनाया जा रहा है। भाई या बहन को इस दिन स्पेशल फील कराने के लिए आप खास स्टिकर्स की मदद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं डाउनलोड करने का तरीका।

Image

Happy Raksha Bandhan 2024

Happy Raksha Bandhan 2024 Best Wishes With Stickers And GIF: भाई-बहनों के बीच के बंधन का जश्न मनाने वाला त्योहार रक्षा बंधन आ गया है। भारत में यह त्योहार आज 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। वैसे तो भाई-बहन को प्यार दिखाने का कोई दिन नहीं है, लेकिन यह दिन आपके भाइयों और बहनों के लिए अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त करने का सही अवसर होता है। इस शुभ अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और हैप्पी रक्षाबंधन कहने के लिए एकदम खास तरीका बता रहे हैं।

WhatsApp Stickers For Happy Raksha Bandhan: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर रक्षा बंधन 2024 स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप रक्षा बंधन 2024 (Raksha Bandhan 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से Raksha Bandhan लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप रक्षा बंधन 2024 स्टिकर के साथ भाई-बहनों को विश कर सकते हैं।

Whatsapp Stickers For Rakhi Wishes : स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'रक्षा बंधन 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।

WhatsApp GIF For Happy Raksha Bandhan: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • वह चैट ओपन करें जहां आप रक्षाबंधन GIF भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड के स्टिकर्स के बगल वाले GIF ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां आपको सर्च बॉक्स में जाना है और 'रक्षा बंधन या राखी' लिखकर सर्च करना है।
  • अब अपनी पसंद के GIF पर टैप करें और सेंड कर दें।
  • आप अपने पसंदीदा GIF को सेव भी कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article