टेक एंड गैजेट्स

Next Gen GST से कितनी होगी बचत? MyGov प्लेटफॉर्म पर ऐसे करें चेक

देश में 22 सितंबर से नेक्स्ट-जेन जीएसटी लागू होने जा रहा है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि किस सामान पर कितनी बचत होगी। इसी सवाल का जवाब माईगव प्लेटफॉर्म ने दिया है, जहां एक खास वेबसाइट के जरिए ग्राहक खुद अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर नई और पुरानी कीमतों की तुलना कर सकते हैं।

Image

(Image-x/mygovindia)

Next Gen GST Check: देश में 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि किस सामान पर कितनी बचत होगी। इसका आसान जवाब माईगव प्लेटफॉर्म ने दिया है, जहां ग्राहक खुद अपने मनपसंद सामान पर नई और पुरानी कीमतें चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

सेविंग विद जीएसटी डॉट इन

माईगव ने एक नई वेबसाइट ‘savingswithgst.in’ शुरू की है। यहां आप किसी भी सामान को कार्ट में डालकर उसकी कीमत तीन तरह से देख सकते हैं- बेस प्राइस, वैट के समय की कीमत और नेक्स्ट-जेन जीएसटी के बाद की कीमत। इस तरह ग्राहक तुरंत जान पाएंगे कि किस प्रोडक्ट पर कितनी बचत हो रही है। इसके अलावा, माईगव की ओर से नागरिकों को एक क्यूआर की सुविधा भी दी गई है, जिसे स्कैन कर 'सेविंग्सविदजीएसटी' वेबसाइट को एक्सेस किया जा सकेगा।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अगर किसी सामान का जीएसटी रेट जीरो कर दिया गया है, तो वह प्रोडक्ट आपको केवल बेस प्राइस पर ही मिलेगा। उदाहरण के लिए, दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर है। वैट के तहत यह 63.6 रुपये में मिलता था, लेकिन अब नेक्स्ट-जेन जीएसटी में यह सिर्फ 60 रुपये में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, वेबसाइट पर फूड, स्नैक्स, हाउसहोल्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और लाइफस्टाइल जैसी कैटेगरी दी गई हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कैटेगरी चुनकर बचत का अंदाजा लगा सकते हैं। माईगव ने इसके लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन करके सीधे वेबसाइट तक पहुंचा जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article