टेक एंड गैजेट्स

ऑनलाइन गेमिंग से पैसा कमाने वालों पर कसेगी नकेल, सरकार ने जारी किए नए नियम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 6, 2023, 06:39 PM IST

Online Gaming को लेकर सरकार ने नए नियम जारी कर दिए हैं। अब अगर आप कोई गेमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हैं तो इसके लिए पहले आपको सरकार से अनुमति लेनी होगी। जुआ खिलाने वाले गेम्स को अब परमिशन नहीं मिलेगी।

Image

SROs को लगता है कि गेमिंग कंपनी किसी तरह का जुआ खिला रही है तो उसे परमिशन नहीं दी जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रियल मनी ऑनलाइन गेम्स पर नकेल
  • सरकार ने जारी किए इसके नए नियम
  • कंपनियों को सरकार ने लेनी होगी अनुमति

New Rules For Online Gaming: मिनिस्ट्री ऑफ इनेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। इसे लेकर जनवरी में सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किया था। सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग को लेकर जारी नए नियमों में KYC जरूरी कर दिया गया है, कहने का मतलब अब ऑनलाइन गैंबलिंग या कहें तो गेम खिलाने वाली कंपनी को यूजर्स का KYC करना होगा। कुल मिलाकर अब ऑनलाइन गेमिंग फ्री नहीं रह गया है और कंपनी अगर ऑनलाइन गेमिंग शुरू करना चाहते हैं तो अब आपको सरकार से अनुमति लेनी होगी। अगर सरकार द्वारा नियुक्त इन एसआरओ को लगता है कि गेमिंग कंपनी किसी तरह का जुआ खिला रही है तो उसे परमिशन नहीं दी जाएगी।

SROs करेंगे इसकी जांच

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए कई सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन यानी एसआरओ बनाने वाली है। ये सभी एसआरओ शिक्षाविदों, इंडस्ट्री के रिप्रेजेंटेटिव और अन्य कई विशेषज्ञों को मिलाकर बनाई जाएगी जिनमें चाइल्ड एक्सपर्ट, साइकोलॉजी एक्सपर्ट आदि शामिल हैं। फिलहाल सरकार ने तीन एसआरओ के साथ काम शुरू किया है, लेकिन आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। सूचना और प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "ये नियम सिर्फ ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गेम्स पर लागू होते हैं, बाकी सभी गेम्स को अनुमति दी जाएगी।"

KYC होगा अनिवार्य

सभी एसआरओ असली पैसों के लेन-देन वाले ऑनलाइन गेम्स को तभी अनुमति देंगे, जब तक ये साबित नहीं हो जाता कि ऑनलाइन गेम किसी तरह का जुआ नहीं खिला रहा है। इसके अलावा आईटी मिनिस्ट्री ने ऑनलाइन गेमर्स के लिए KYC भी अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोई ऑनलाइन गेम जुआ खिला रहा है या नहीं, से फैसला लेने का हक और जिम्मेदारी दोनों ही इन एसआरओ की होगी। ये गेम इंटरनेट पर चलने वाले हैं जिन्हें मोबाइल या कम्प्यूटर से चलाया जाता है। अगर गेम खेलने वाले की उम्र 18 साल से कम है तो यहां उसके माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article