Apple फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर है। टेक जायंट भारत में अपना नया स्टोर खोलने जा रही है। कंपनी का यह फैसला भारतीय बाजार में उसकी पकड़ को पहले से ज्यादा मजबूत बना देगा। एप्पल ने भारत में अपना पांचवा स्टोर नोएडा में खोलने का ऐलान किया है। यह एप्पल का इस खुलने वाला तीसरा स्टोर होगा। इसके बाद भारत में एप्पल के कुल स्टोर की संख्या 5 हो जाएगी। भारत में तेजी से बढ़ती एप्पल प्रोडक्ट की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपनी स्ट्रेटजी में भी तेजी से बदलाव किया है। आइए आपको इस खबर की डिटेल जानकारी देते हैं।
एप्पल भारतीय बाजार में ओपन करने जा रहा है नया स्टोर। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Apple भारत में अपना पांचवा स्टोर खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने अपना नया स्टोर Noida के DLF Mall में खोलने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक भारत में कंपनी की ग्रोथ इस साल धमाकेदार रही है और नोएडा में खुलने वाला स्टोर इसी का हिस्सा है। Apple Retail की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O'Brien ने कहा कि भारत में एप्पल के ग्राहक काफी महत्वपूर्ण हैं और कंपनी आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी एप्पल स्टोर की पहुंच बढ़ा सकती है।
Apple फैंस की हुई मौज
DLF Mall में एप्पल स्टोर खुलने के बाद Delhi NCR के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। एप्पल स्टोर की तेजी से बढ़ती संख्या के पीछे कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एप्पल प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ाना है। कंपनी अपने स्टोर की मदद से भारतीय बाजार में प्रीमियम ब्रैंड्स की इमेज को और अधिक मजबूत बनाना है। यूजर्स 11 दिसंबर से नोएडा स्टोर पर जाकर एप्पल के प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
Apple Store होने से यूजर्स को कई सारे कामों में बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। यूजर्स को कंपनी के नए-नए प्रोडक्ट के तुरंत जानकारी मिलने के साथ ही उन्हें सीधे एग्जीक्युटिव से बात करने का भी मौका मिलेगा। इससे कंपनी को भी अपने यूजर्स से कनेक्ट होने का मौका मिलता है और साथ ही यूजर्स की जरूरत को समझने में भी आसानी होती है।
2023 में खुले थे दो स्टोर
आपको याद दिला दें कि एप्पल ने भारतयी बाजार में सबसे पहले एप्पल स्टोर साल 2023 में ओपन किए थे। उस समय कंपनी ने सबसे पहले मुंबई के BKC और दिल्ली के Saket में दो ऑफिशियल स्टोर खोले थे। एप्पल प्रोडक्ट की भारतीय यूजर्स के बीच में किस कदर डिमांड है उसका अंदाजा इसी बात से लगा सके हैं कि स्टोर ओपन होने के पहले ही साल कंपनी ने करीब 800 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। भारत में आईफोन के मार्केट वैल्यू की बात करें तो यह करीब 28% तक पहुंच चुका है। कंपनी जिस तरह से भारत में अपनी पहुंच बढ़ा रही है उससे यह अगले कुछ समय में और अधिक हो सकता है।
