नैसकॉम फाउंडेशन और मैथको ने ‘न्यूरोडायवर्जेंट’ युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग प्रोग्राम किया लॉन्च

AI training program: प्रतिभागी डेटा एनोटेशन सीखेंगे, जो एआई मॉडल के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है। साथ ही उन्हें वर्क प्लेस में सफल होने में मदद करने के लिए मेंटरशिप और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। नैसकॉम फाउंडेशन की सीईओ ज्योति शर्मा ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि वास्तव में इन्क्लूसिव भारत की शुरुआत सुलभ और सशक्त वातावरण बनाने से होती है।"

AI training program: नैसकॉम फाउंडेशन ने मैथको (द मैथ कंपनी) के साथ साझेदारी में गुरुवार को डेटा एनोटेशन में 'न्यूरोडायवर्जेंट' युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्पेशल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया। "न्यूरोडाइवर्जेंट" शब्द आमतौर पर उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर हैं। इनके दिमाग सूचनाओं को ऐसे तरीके से समझते हैं जो ज्यादातर लोगों से अलग होता है।

Artificial intelligence

Artificial intelligence

End of Feed