NASA moon mission: नासा ने चांद का चक्कर लगाने वाली टीम का कर दिया ऐलान, चुने गए चार एस्ट्रोनॉट्स; अगले साल होगी लॉन्चिंग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 3, 2023, 10:07 PM IST

NASA moon mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फिर से चांद के पास जाने की तैयारी कर रही है। अपोलो मिशन के बाद पहली बार कोई इंसान चंद्रमा तक जाएगा। सबसे पहले नील आर्मस्ट्रांग और ऐडविन "बज़" ऐल्ड्रिन जुनियर चांद पर उतरे थे। जो अपने आप के एक बड़ा इतिहास था।

NASA moon mission: नासा ने चांद का चक्कर लगाने वाली टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए चार एस्ट्रोनॉट्स की घोषणा की गई है। नासा ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना के पूर्व फाइटर पायलट रीड वाइसमैन और विक्टर ग्लोवर, अनुभवी अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच, कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन आर्टेमिस-2 मिशन (Artemis-II mission) की टीम होगी।

nasa moon mission

nasa moon mission: नासा ने चांद पर जाने वाली टीम का किया ऐलान (फोटो- NASA)

क्या है Artemis-II mission

Artemis-II mission अगले साल के अंत तक अपना मिशन शुरू करेगा। 2024 में नासा का आर्टेमिस 2 चंद्र मिशन लगभग 50 वर्षों बाद चंद्रमा के चारों ओर पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। आर्टेमिस-2 एक आठ दिवसीय मिशन है, जो नासा के तीन अंतरिक्ष यात्रियों और एक कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा का चक्कर लगवाएगा। 2025 में आर्टेमिस-3 के चंद्रमा लैंडिंग मिशन से पहले यह आखिरी परीक्षण उड़ान है।

End of Feed