टेक एंड गैजेट्स

प्रीमियम लुक, दमदार कैमरा और स्टाइलस वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Samsung को देगा टक्कर!

Motorola Edge 60 Stylus: मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में 6.67 इंच 1.5K 2.5D pOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें 5,000mAh की बैटरी, 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

Image

Motorola Edge 60 Stylus

Motorola Edge 60 Stylus: मोटोरोला ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 स्टाइलस लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बिल्ट-इन स्टाइलस के साथ पेश किया गया है। सैमसंग अल्ट्रा के बाद यह दूसरा फोन है जो स्टाइलस के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 68W वायर्ड के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।

Motorola Edge 60 Stylus: कीमत

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस की भारत में कीमत 22,999 रुपये (8GB + 256GB) रखी गई है। यह फोन 23 अप्रैल, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट, और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। फोन पैनटोन जिब्राल्टर सी और पैनटोन सर्फ द वेब कलर ऑप्शन में आता है।

Motorola Edge 60 Stylus: स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में 6.67 इंच 1.5K 2.5D pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें (1,220x2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉइड 15-आधारित हैलो यूआई स्किन के साथ आता है और इसे दो साल के प्रमुख ओएस अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और एक डेडिकेटेड 3 इन 1 लाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में 5,000mAh की बैटरी, 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5G, 4G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, गैलीलियो, NFC और USB टाइप-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article