Flipkart Freedom Sale Offer: बाजार में आए दिन नए-नए स्मार्टफन्स लॉन्च होते रहते हैं। अब बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में इतने ज्यादा स्मार्टफोन्स हो चुके हैं कि एक अच्छा और परफेक्ट स्मार्टफोन तलाशना बेहद मुश्किल हो गया है। अगर आप भी एक नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और यह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा फोन खरीदें तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। अगर आप को प्रीमियम सेगमेंट में दमदार स्मार्टफोन चाहिए तो आप MOTOROLA Edge 60 Pro की तरफ जा सकते है। इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती हुई है और अभी जिस प्राइस रेंज में यह मिल रहा है उस सेगमेंट में यह सबसे बेस्ट और परफेक्ट स्मार्टफोन आपके लिए हो सकता है।
MOTOROLA Edge 60 Pro में आपको शानदार कैमरा के साथ हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो इसका कैमरा आपको खुश करने वाला है। MOTOROLA Edge 60 Pro में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का तगड़ा सेल्फी कैमरा दिया है। अगर आप अभी इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपके हजारों रुपये बचने वाले हैं।
MOTOROLA Edge 60 Pro की धड़ाम हुई कीमत
MOTOROLA Edge 60 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में 36,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। Freedom Sale ऑफर में कंपनी ग्राहकों को इस पर 18% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। सेल ऑफर में आपके पास इस स्मार्टफोन को सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदने का शानदार मौका है। अगर आप इसे खरीदने के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% कैशबैक ऑफर में एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे।
फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को MOTOROLA Edge 60 Pro को और भी कम कीमत में घर ले जाने का मौका दे रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करा कर 25 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर की आधी वैल्यू भी जाते हैं तो आप मोटो के इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 15 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
MOTOROLA Edge 60 Pro के फीचर्स
- MOTOROLA Edge 60 Pro में प्लास्टिक फ्रेम के साथ ईको लेदर बैक पैनल दिया गया है।
- इसमें आपको Ip68/IP69 दोनों की ही रेटिंग मिलती है जिससे आपका फोन पानी में पूरी तरह से सुरक्षित रहने वाला है।
- मोटोरोला ने इसमें 6.7 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में कंपनी ने Mediatek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+50 मेगापिक्सल का पैनल दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इस फोन में आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है जिसमें 90W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
