टेक एंड गैजेट्स

9,999 रुपये में तबाही मचाने आया नया 5G स्मार्टफोन, 50MP का कैमरा भी मिलेगा

Moto G35 5G Launched in India: Moto G35 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है के साथ HDR10 सपोर्ट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Moto G35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है।

Image

Moto G35 5G

Moto G35 5G Launched in India: मोटोरोला ने अपने नए बजट फोन मोटो जी 35 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में आता है। फोन में 50MP कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज भी मिलती है।

Moto G35 5G Price: भारत में कीमत

भारत में Moto G35 5G को गुआवा रेड, लीफ ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है, जो इसके 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। फोन को फ्लिपकार्ट और आधिकारिक मोटोरोला इंडिया स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Moto G35 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

Moto G35 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन HDR10 को सपोर्ट करता है और इसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलता है।

फोन में UNISOC T760 चिपसेट, 4GB तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। रैम को वर्चुअल रैम की मदद से 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 12 5G बैंड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है और कंपनी ने इसके साथ दो साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।

दमदार है कैमरा सेटअप

Moto G35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Moto G35 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो 18W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 20W चार्जर मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट के साथ IP 52 रेटिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article