टेक एंड गैजेट्स

India Digital Fest: टेक क्षेत्र के हर फैसले और जश्न में भारतीयों की होगी अहम भूमिका-राजीव चंद्रेशखर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 07:11 PM IST

India Digital Fest: डिजिटल क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। चाहे डिजिटल पेमेंट की बात हो या फिर AI,ब्लॉकचेन कुछ भी हो सभी क्षेत्र में अवसर है। और हर जगह भारत और उसके आंत्रप्रेन्योर मौजूद हैं।

Image

इंडिया डिडिटल फेस्ट में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

India Digital Fest:आने वाले समय में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया भर में जो भी बड़े फैसले होंगे या उनकी सफलता का जश्न मनाया जाएगा, उसमें भारतीयों की अहम भूमिका होगी। भारत के युवा इस नई कहानी को लिखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। टाइम्स नाउ नेटवर्क के इंडिया डिजिटल फेस्ट कार्यक्रम में मंगलवार को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही है। इसके अलावा भारत में ऑनलाइन गेमिंग के रेगुलेशन पर उन्होंने कहा है कि सरकार जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए नियम नोटिफाई कर देगी।

डिजिटल स्पेस में भारत का भविष्य

डिजिटल स्पेस में भारत का क्या भविष्य है, इस पर चंद्रेशखर ने कहा कि 2014-15 से पहले भारत की डिजिटल क्षेत्र बेहद कम भूमिका थी। लेकिन पिछले 8 साल में सरकार का फोकस सभी क्षेत्रों में डिजिटल तकनीकी के इस्तेमाल करने पर रहा है। इसके लिए जरुरी अवसर और सुविधाएं प्रदान करने पर जोर रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में लाल किले से कहा था कि अगला दशक भारत का होगा। और उसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी।

डिजिटल क्षेत्र में युवाओं के लिए मौका अंतहीन है। चाहे डिजिटल पेमेंट की बात हो या फिर AI,ब्लॉकचेन कुछ भी हो सभी क्षेत्र में अवसर है। और हर जगह भारत और उसके आंत्रप्रेन्योर मौजूद हैं।इसलिए फ्यूचर में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कोई भी बड़े फैसले होंगे और उनकी सफलता का जश्न मनाया जाएगा। भारत के यंग आंत्रप्रेन्योर मौजूद रहेंगे। सरकार भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए कौशल विकास से लेकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस कर रही है।

डाटा सिक्योरिटी और साइबर कानून

इस समय भारत में 83 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं, जो 2025 तक 120 करोड़ हो जाएंगे। और जब भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा तो उसके कानून भी ग्लोबल स्टैण्डर्ड को होने चाहिए। ऐसे में एक विश्व स्तरीय डाटा सिक्योरिटी और साइबर सुरक्षा भी जरुरी है। इन्हीं लक्ष्यों को डिजिटल इंडिया एक्ट, डाटा प्रोटेक्शन बिल, नेशनल डाटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क पॉलिसी को तैयार किया जा रहा है। जो पूरी तरह से आधुनिक हैं। जहां तक ऑनलाइन गेमिंग के रेग्युलेशन की बात है तो इसको लेकर गहन विचार-विमर्श किया जा चुका है। उसके नियम तैयार हो चुके हैं और उसे जल्द ही नोटिफाई कर दिया जाएगा। इसी तरह क्रिप्टो करंसी की बात है तो इनोवेशन को पूरा हमारा पूरा समर्थन है। लेकिन रेग्युलेशन की अहमियत तो होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article