लाखों Samsung Galaxy फोन को मिलेगा फ्री अपग्रेड, One UI 9 की चल रही बीटा टेस्टिंग

Samsung ONE UI 9: सैमसंग जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देने वाला है। जल्द ही ONE UI 9 का अपडेट जारी किया जाएगा जिसका अपडेट करोड़ों Galaxy स्मार्टफोन को मिलेगा।

सैमसंग अपने लाखों Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी तेजी से One UI 9 अपडेट पर काम कर रही है। हाल ही में One UI 8.5 और जून सिक्योरिटी अपडेट जारी करने के बाद अब सैमसंग ने नए वर्जन की टेस्टिंग को और तेज कर दिया है।

Samsung One UI 9

लाखों Samsung Galaxy फोन को मिलेगा फ्री अपग्रेड, One UI 9 अपडेट की तैयारी तेज

कई Galaxy फोन में शुरू हुई One UI 9 की टेस्टिंग

फर्मवेयर ट्रैकर तरुण वत्स के अनुसार, सैमसंग ने Galaxy S23 सीरीज, Galaxy S24 सीरीज और Galaxy S24 FE के लिए One UI 9 की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा Galaxy A56 के लिए भी पहला इंटरनल बिल्ड देखा गया है। इससे पहले Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9 Beta 3 उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि Galaxy S25 सीरीज जल्द ही पब्लिक बीटा टेस्टिंग में शामिल हो सकती है।

End of Feed