Microsoft Crowdstrike Highlights : ट्रैक पर आई माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस, नहीं था साइबर अटैक; जानें भारत सरकार की एडवाइजरी
Microsoft Crowdstrike Highlights : ट्रैक पर आई माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस, नहीं था साइबर अटैक; जानें भारत सरकार की एडवाइजरी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि सरकार ग्लोबल आउटेज के संबंध में अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के साथ "संपर्क" में है, जिसने दुनिया भर के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है। एक्स पर एक पोस्ट में, मंत्री ने यह भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का कारण "पहचान" कर लिया गया है और इस मुद्दे को हल करने के लिए अपडेट जारी किए गए हैं।
माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट हैं। 74 प्रतिशत यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में दिक्कत आ रही है। माइक्रोसॉफ्ट की माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर जैसी सर्विस ठप हो गईं हैं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के ठप होते ही क्राउडस्ट्राइक के शेयर धड़ाम हो सकते हैं। एक दिन पहले ही क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में 3.35% की गिरावट आई थी।
बता दें कि क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है और दुनिया भर में बहुत से कंप्यूटर और लैपटॉप कंपनी के सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। क्राउड स्ट्राइक नास्डाक (Nasdaq Crwd) पर भी मौजूद है। क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के बाद लैपटॉप बंद हो गए और कुछ लैपटॉप बार-बार रीस्टार्ट हो रहे थे।
माइक्रोसॉफ्ट ने समस्या को किया हल
ठीक हुई माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस, जानें कंपनी ने क्या कहा?
इंटरनेट सर्विस ठप होना साइबर अटैक नहीं: क्राउडस्ट्राइक
‘क्राउडस्ट्राइक’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉर्ज कर्ट्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी ‘‘विंडोज के लिए एकल सामग्री अपडेट में पाई गई खामी से प्रभावित ग्राहकों की समस्या को दूर करने के वास्ते सक्रिय रूप से काम कर रही है।’’
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सरकार ने जारी की एडवाइजरी
जानें क्राउडस्ट्राइक ने क्या कहा?
Microsoft Crowdstrike Global Outage: क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से शुरू हुई समस्या
सिक्योरिटी के लिए क्यों जरूरी है EDR सिस्टम्स?
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- समस्या का पता लगा लिया है
What is Crowdstrike: आखिर क्या है क्राउडस्ट्राइक?
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बीच मैन्युअल रूप से काम कर रहे हवाईअड्डे
Microsoft Crowdstrike Down: माइक्रोसॉफ्ट ठप से दुनिया परेशान
समस्या से हैं परेशान, इन बातों का रखें ध्यान
crowdstrike Share Price: क्राउडस्ट्राइक के शेयर में दिखेगा बड़ा असर, दुनियाभर में सर्विस ठप होने से किरकिरी
Microsoft के ये ऐप्स और सर्विस हुए प्रभावित
- OneDrive और OneNote: कई यूजर्स को OneDrive और OneNote पर स्टोर अपनी फाइलों को सिंक करने और उन तक पहुँचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
- आउटलुक: कुछ यूजर्स को आउटलुक के माध्यम से अपने ईमेल तक पहुंचने में व्यवधान का अनुभव हुआ।
- Xbox ऐप: यूजर्स ने Xbox ऐप के काम नहीं करने संबंधित समस्याओं की रिपोर्ट की।
- पॉवरबीआई और माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक: इन सर्विस को केवल पढ़ने के लिए मोड में रखा गया था, जिससे यूजर्स की सहभागिता सीमित हो गई।
- माइक्रोसॉफ्ट टीम्स: यूजर्स को उपस्थिति स्थिति, समूह चैट और यूजर्स रजिस्ट्रेशन जैसे काम करने में समस्या का सामना करना पड़ा।
- Microsoft 365 एडमिन सेंटर: एडमिन को बीच-बीच में एक्सेसस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों में देरी हुई।
- माइक्रोसॉफ्ट पर्व्यू और वीवा एंगेज: यूजर्स को इन सर्विस में देरी और पहुंच संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
माइक्रोसॉफ्ट की ये सर्विस हुईं ठप
Microsoft CrowdStrike Live Updates: दिल्ली एयरपोर्ट की सर्विस हुई ठप
Microsoft CrowdStrike Live Updates:दिल्ली एयरपोर्ट सहित दुनियाभर की एयरलाइन पर क्राउड स्ट्राइक से संकट दिख रहा है। कई सर्विस ठप हो गई हैं।
Microsoft CrowdStrike Live Updates: यूजर्स कर रहे शिकायत
Microsoft CrowdStrike Live Updates:सोशल मीडिया पर यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि वह माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
Microsoft CrowdStrike Live Updates: क्राउडस्ट्राइक के सेंसर
Microsoft CrowdStrike Live Updates: क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है और इसके सोफ्टवेयर पर आधारित सिस्टम दुनिया भर में समस्या का शिकार हुए हैं।
