टेक एंड गैजेट्स

फ्री में इस्तेमाल करें YouTube प्रीमियम का यह खास फीचर, जानें तरीका

यूट्यूब प्रीमियम की एक बड़ी USP बैकग्राउंड प्ले रही है, लेकिन अब Edge Canary इसका विकल्प बनकर सामने आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को टेस्ट करने पर यह बिना किसी परेशानी के काम करता पाया गया।

Image

YouTube Premium

YouTube Premium की सबसे बड़ी खासियत विज्ञापन-फ्री एक्सपीरियंस और बैकग्राउंड में वीडियो चलाने की सुविधा है। हालांकि, इन सुविधाओं के लिए आपको पैसे चुकाने होते हैं, लेकिन अब Android यूजर्स के लिए Microsoft Edge इस खेल को बदलने वाला है। Edge Canary ब्राउजर पर यूजर्स बिना कोई पैसा खर्च किए YouTube वीडियो बैकग्राउंड में चला पाएंगे।

Microsoft Edge का नया फीचर

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट एज कैनरी वर्जन में ऐसा फीचर शामिल किया गया है जो यूजर्स को YouTube और अन्य वेबसाइट्स के वीडियो बैकग्राउंड में प्ले करने देता है। अब तक यह सुविधा केवल YouTube Premium सब्सक्राइबर्स को आधिकारिक ऐप्स (YouTube और YouTube Music) पर मिलती थी। इस बदलाव से Edge को Google Chrome पर सीधी बढ़त मिल सकती है।

कैसे करें बैकग्राउंड प्ले का इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से माइक्रोसॉफ्ट एज कैनरी डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ब्राउजर खोलकर 'edge://flags' टाइप करना होगा और 'Video Background Play' को 'Enabled' करना होगा। फिर सेटिंग्स में जाकर साइट सैटिंग्स में बैकग्राउंड ऑडियो प्लेबैक को ऑन करना होगा। इसके बाद यूजर्स आसानी से बैकग्राउंड में अपने पसंदीदा वीडियो सुन पाएंगे।

Premium पर असर और यूजर्स का अनुभव

यूट्यूब प्रीमियम की एक बड़ी USP बैकग्राउंड प्ले रही है, लेकिन अब Edge Canary इसका विकल्प बनकर सामने आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को टेस्ट करने पर यह बिना किसी परेशानी के काम करता पाया गया। ऐसे में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स की संख्या पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि एज फ्री में यही सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article